देवखेड़ी (केकड़ी) में मनाई गोकुलदास जी शक्तावत की जयंती
केकड़ी क्षेत्र के देवखेड़ी गांव में दानवीर महाराज गोकुलदास जी शक्तावत की 439वीं जयंती आज 30 जनवरी को समारोह पूर्वक मनाई गई जिसमें क्षेत्र के सैकड़ो समाजबंधु शामिल हुए। रणधीर सिंह भिंडर के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता भूपेंद्र सिंह सावर ने की। समारोह में उद्योगपति मेघराज सिंह रॉयल, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत संगठन मंत्री वीरेंद्र सिंह शक्तावत, श्री राजपूत करणी सेना अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना, केकड़ी प्रधान होनहार सिंह सापुंदा, शैलेंद्र सिंह पिपलाज, जसवंत सिंह डोराई, प्रभाकरण सिंह बिसुंदनी, महेंद्र सिंह ढोस, नारायण सिंह हिंगोनिया सहित अनेकों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने अपने पूर्वजों को स्मरण करके उनसे प्रेरणा लेने की बात कही एवं समाज में संगठन को बढ़ाने हेतु कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया। दुर्गा सिंह पिपलाज ने गोकुलदास जी के जीवन चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली राजपूत समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया गया। मंच संचालन भूपेंद्र सिंह पिपलाज ने किया। श्री क्षत्रिय युवक संघ के प्रांत प्रमुख विजयराज सिंह जालियां भी सहयोगियों सहित कार्यक्रम में उपस्थित रहे।