श्री क्षत्रिय युवक संघ की सूचना-प्रौद्योगिकी, एनसीआर इकाई की बैठक राजपूत वाटिका, गुरुग्राम में आज 2 मार्च को आयोजित हुई। कार्यशाला में संघ के केंद्रीय कार्यकारी रेवंत सिंह पाटोदा ने संघ की कार्यप्रणाली एवं कार्य योजना को विस्तार से बताया एवं आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की। कार्यशाला में भूपेंद्र सिंह खारी, विक्रम सिंह नरुका की ढाणी, लोकेश सिंह काकड, यशवंत सिंह नीरपुर हरियाणा, शक्ति सिंह पलाडा, जीवराज सिंह मेघाना, दीपेंद्र सिंह लुनियावास, सतिंदर सिंह छोटा कारंगा, पंकज सिंह साल्ट अल्मोड़ा (UK), अरविंद सिंह रामचितोनी (UP), जितेंद्र सिंह सामी, प्रताप सिंह दाबड़ी, रेवंत सिंह बसई, रघुवीर सिंह कीलचू , अमन सिंह दीवराला , गजेन्द्र सिंह कादु , कुलदीप सिंह पांचुडाला, सुरेंद्र सिंह दौलतपूरा दीपेंद्र सिंह पलाडा इत्यादि सहित 25 समाजबंधु उपस्थित रहे और समाजबंधुओं तक संघ को पहुंचाने में सूचना प्रौद्योगिकी की उपयोगिता पर चर्चा की।
श्री क्षत्रिय युवक संघ की सूचना-प्रौद्योगिकी, एनसीआर इकाई की कार्यशाला संपन्न

Path prerak
2nd March, 2025