भारतीय ग्राम्य आलोकायन ट्रस्ट के तत्वावधान में पूज्य तनसिंह जी की 101वीं जयंती व स्मारक लोकार्पण समारोह 25 जनवरी को आलोक आश्रम में मनाया जाएगा जिसका पोस्टर विमोचन आज शिव मुख्यालय पर स्थानीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी द्वारा किया गया। भाटी ने कहा कि पूज्य श्री तनसिंह जी हम सभी के प्रेरणास्रोत और मार्गदर्शक हैं। उनका संदेश सभी तक पहुंचे, इसके लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करने चाहिए। श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिव प्रांत प्रमुख राजेंद्र सिंह भियाड़ भी सहयोगियों सहित कार्यक्रम में उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि जयंती कार्यक्रम में शिव प्रांत के आरंग, चोचरा, धारवी, उन्डू, भियाड़, बलाई, कोटड़ा, हड़वा, बरियाडा, मुंगेरिया , सुवाला, नागडदा सहित आसपास के गांवों के स्वयंसेवक और समाजबंधु शामिल होंगे। उपस्थित स्वयंसेवकों को क्षेत्रवार प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी भी दी गई। इस अवसर पर दुर्ग सिंह कोटड़ा, जीवन सिंह बलाई, लाधू सिंह कोटड़ा, पृथ्वीराज सिंह जालेला, नेपाल सिंह भियाड़, गुरदीप सिंह, डूंगर सिंह भियाड़, महावीर सिंह कोटड़ा, अभिमन्यु सिंह सहित अनेकों गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
शिव में हुआ पूज्य तनसिंह जी जयंती व स्मारक लोकार्पण समारोह का पोस्टर विमोचन

Path prerak
15th January, 2025