मोरना में क्षत्रिय धर्म कार्यशाला का आयोजन

24 नवंबर 2024 को महाराज मुकुट सिंह शेखावत संस्थान के मोरना (बिजनौर, उत्तर प्रदेश) स्थित मुख्यालय में क्षत्रिय धर्म कार्यशाला का आयोजन संस्थान अध्यक्ष जयपाल सिंह नाग लक्ष और सचिव डॉ. कमलेश चौहान के निर्देशानुसार हुआ।

कार्यशाला में संस्थान की विश्वामित्र योजना के अंतर्गत सम्बद्ध विद्यालय अध्यापकों और संस्थान सदस्यों ने भाग लिया।

कार्यशाला में 45 शिक्षक बंधुओं और सदस्यों ने क्षत्रिय धर्म की मूलभूत मान्यताएं, कुल, इतिहास, गोत्राचार आदि बिन्दुओं पर चर्चाा की।

कार्यशाला में महाराज मुकट सिंह शेखावत पब्लिक स्कूल मौरना, महाराजा राम सिंह राजावत पब्लिक स्कूल सरकडा, महाराज गजानन देव सिंह देवड़ा पब्लिक स्कूल गौहावर, महाराज त्रिलोकचंद बैस शिक्षा मंदिर धुंधली, महारानी लक्ष्मीबाई कन्या विद्यालय सरकथल के अध्यापकों ने भाग लिया।
29th November, 2024